ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, शिक्षक की मौत
मेरठ : कार को ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से भागे आरोपित चालक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। सचिन शिक्षक ने हेलमेट लगा रखा था।
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव रूकनपुर निवासी 40 वर्षीय सचिन निजी शिक्षण संस्थान में शिक्षक थे। बुधवार शाम वह बाइक से मेरठ से गांव जा रहे थे। किला परीक्षितगढ़ मार्ग स्थित गांव छिलोरा मोड़ के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कार को ओवरटेक करते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शिक्षक सड़क पर जा गिरा। हेलमेट सिर से निकल गया। सड़क में - सिर लगने से शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी अजित शाक्य का कहना - है कि आरोपित चालक संटू शेख निवासी - धनबाद, झारखंड को पकड़ लिया है। पीड़ित - तहरीर मिलने पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


