मायके में पत्नी से मिलने पहुंचे पति का हुआ विवाद, बीज-बचाव करने आए साले को मारी गोली
कानपुर : कैंट के कटहरी बाग में शनिवार को मायके में रह रही पत्नी से मिलने पहुंचे पति का विवाद हो गया। इस बीच, साले ने बीच- बचाव का प्रयास किया तो पति ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली साले के कंधे को छूते हुए निकल गई।
![]() |
| सांकेतिक |
पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायतकर्ता प्रीती यादव ने बताया कि छह साल पहले उनकी शादी कन्नौज के ठठिया भखरौली गांव के प्रतीक यादव से हुई थी। आरोप है कि आए दिन विवाद और मारपीट से परेशान होकर वह अपने मायके में आकर रहने लगी थी।
इस बीच, देर रात पति प्रतीक नशे में घर पहुंचा और झगड़ने लगा। साले शुभम ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो प्रतीक ने तमंचे से फायर कर दिया, जो कंधे को छूते हुए निकल गई। कैंट थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया, आरोपित पर घर में घुसकर मारपीट और हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, आरोपित से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसका फोन स्विच आफ मिला।


