ट्रस्ट से पांच करोड़ की ठगी, मुकदमा
मेरठ : माधवपुरम निवासी गौरव जैन ने न्वताया कि श्री श्यामजी फाइनेंशियल कंपनी के साथ श्री खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट भी है। ट्रस्ट में डीएलएफ अंकुर विहार लोनी गाजियाबाद निवासी सैय्यद आबिद मलिक को चार्टर्ड एकाउंट बनाया था।
आबिद मलिक ही ट्रस्ट की आइटीआर भरता व्था। उसने भरोसे का लाभ उठाते हुए पड्यंत्र के तहत ट्रस्ट के विस्तार की वात करते हुए अरुण निवासी अमरोहा, गोविंद सिंह, हरेंद्र जाखड़ और महेंद्र चौधरी निवासी जोधपुर से मिलवाया। पांचों ने सात फरवरी 2024 को गौरव जैन को दिल्ली बुलाया। वहां से जयपुर ले गए। वहां उनके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया। 19 फरवरी को ये लोग सफेद रंग की स्कार्पियो में आरोग्य भवन जोधपुर ले गए। उसके ट्रस्ट के सभी दस्तावेज, दोनों बैंक खातों के एटीएम, चेकबुक, नेट बैंकिग आइडी व पासवर्ड, ई-मेल आइडी व पासवर्ड, मोबाइल के दोनों सिम छीन लिए। एक कमरे में बंद कर दिया।
दस्तावेजों का फर्जी तरीके से इस्तेमाल करते हुए कुछ लोगों से ट्रस्ट में निवेश कराया। उसके बाद ट्रस्ट से रकम निकालनी शुरू कर दी। 21 फरवरी को किसी तरह आरोपितों को चकमा देकर घर आ गए। 10 अगस्त को गौतमबुद्धनगर से साइबर क्राइम थाने की पुलिस गौरव के घर पर आई और बताया कि ट्रस्ट के खाते से पांच करोड़ की ठगी हुई है। गौरव ने कोर्ट के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ ब्रहापुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।


