फुटेज में बच्चे को उठाकर ले जाता दिखा संदिग्ध युवक
कानपुर : सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर पांच से ढाई वर्ष के मासूम के अपहरण मामले में संदिग्ध युवक की तलाश में बिहार और आसपास के जनपदों में टीमें भेजी गई हैं। जीआरपी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बच्चे को उठाकर सिटी साइड की तरफ जाता दिखा है। बच्चे को बरामद करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
बिहार के गया निवासी राम दयाल मांझी मैनपुरी स्थित ईंट भट्टे में मजदूरी करते हैं। पत्नी बबीता, ढाई वर्षीय बालक विष्णु, बहन, बहनोई समेत अन्य स्वजन के साथ गया स्थित घर जा रहे थे। 14 अक्टूबर की रात प्लेटफार्म पर महाबोधी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। रात को परिवार प्लेटफार्म पर ही सो गया और कोई बच्चे को उठा ले गया। आरपीएफ की ओर से सीसीटीवी फुटेज जीआरपी को सौंपी गई। एक युवक बच्चे को उठाकर ले जाते दिखाई दिया है। जीआरपी प्रभारी ओम नारायण ने बताया बच्चे की तलाश टीमें लगी हैं।
मूकबधिर किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान हुए
कानपुर : जूही में 13 वर्षीय मूकबधिर किशोरी को अकेला पाकर पड़ोसी ताजबाबू ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। बुधवार को किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान हुए। साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मौजूदगी में इशारों से आपबीती बताई। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


