यूपी में 11 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जानें क्या रहेगा बंद और क्या खुलेगा?
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 11 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, कई संगठन इसकी मांग कर रहे थे. बता दें कि पहले 12 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन कर्मचारी संगठनों की मांग थी कि कि नवरात्रि में पूजा के लिए महानवमी के दिन का अवकाश घोषित किया जाए।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी विभागों में अवकाश करने के निर्देश दिए हैं. इस आदेश के तहत सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और अन्य संस्थान बंद रहेंगे. केवल जरूरी सेवाएं, जैसे स्वास्थ्य, पुलिस और परिवहन सेवाएं, चालू रहेंगी. नवमी का यह अवकाश देवी दुर्गा के पूजन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिया गया है, जिससे लोग त्योहार को पारंपरिक रूप से मना सकें।
बस्ती में...
उपर्युक्त विषयक परिषद के पत्रांक बे०शि०प०/36703-876/2023-24 निांक 29.12.2023 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियत्रणाधीन संचालित विद्यालयों / मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में वर्ष 2024 में दिये जाने वाले अवकाशों की तालिका निर्गत की गयी है।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों / मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में दिनांक 11.10.2024 को अवकाश घोषित किया जाता है। उपरोक्तानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।



