दुर्गा पूजा को देखते हुए सड़क पर निकली कप्तानगंज पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बस्ती। दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने जिला प्रशासन अलर्ट है। चारों तरफ धूम धाम का माहौल है। मां दुर्गा जी पंडालों में पूरा माहौल भक्तिमय है।
जिले में दुर्गा पूजा की धूम चल रही है जिसको देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है। कप्तानगंज में क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप त्रिपाठी व थाना अध्यक्ष दीपक दूबे के नेतृत्व में पुलिस बल में क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम रखने व दुर्गा पूजा के दौरान स्थिति को सामान्य रखने के उद्देश्य से क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया गया और सुरक्षा की दृष्टि से जांच पड़ताल भी किया।
जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने कहा की पुलिस लगातार एक्टिव मोड में है और दुर्गा पूजा पंडाल व आस पास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात की गई है, ताकि दुर्गा पूजा के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराया जा सके और लगातार संदिग्धों की जांच पड़ताल कर कड़ी चेतावनी भी दी जा रही है।
बस्ती जिले में देहात क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन दशहरा के अवसर पर किया जाता है जबकि चित्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को पूर्णिमा के दिन किया जाता है। जिस वजह से मां दुर्गा के भक्तों को पूरे 15 दिनों तक मां दुर्गा के अद्भुत रूपों के दर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है।


