खैनी मांगने पर हुआ विवाद, पीट-पीटकर की लड़के की हत्या
डेस्क, न्यूज। रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के सुंदरगंज गांव में 18 साल के विकास चौहान नाम के लड़की की हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि हत्या उस समय हुई जब गांव के कुछ लोगों से हंसी-मजाक करते हुए विकास ने उनसे खैनी मांगी थी. इस बात पर विवाद बढ़ा और दो ग्रामीणों ने विकास के साथ मारपीट शुरू कर दी.
जब इस घटना की जानकारी विकास के बड़े भाई जितेंद्र चौहान को मिली, तो वह मौके पर पहुंचा और अपने भाई को ही दोषी मानकर उसकी भी पिटाई कर दी. इसके बाद वो विकास को घर ले आया. लेकिन घर पहुंचने तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी और उसकी मौत हो गई.


