माँ दुर्गा की डोली यात्रा में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब
बस्ती। जिले के विकासखंड कप्तानगंज के महराजगंज कस्बे में मां वैष्णो कमेटी द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर कस्बे में दिव्या भाव मां दुर्गा की डोली यात्रा निकल गई। मां दुर्गा के इस डोली यात्रा में देवी भक्तों का जन सैलाब सैलाब नजर आया।
नरायनपुर तिवारी हनुमान मंदिर से मां दुर्गा की डोली यात्रा हाईवे के सर्विस रोड से पूरे कस्बे में होकर पुनः हनुमान मंदिर पर आकर यात्रा समाप्त हो गई।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डोली यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान मां भगवती के जयघोष से पूरा कस्बा गूंजता रहा यात्रा में मां दुर्गा की दो छोटी से प्रतिमा एक फूलों से सजी डोली पर रखकर उसे कमेटी के लोगों द्वारा कंधे पर उठाकर पूरे कस्बे के सर्विस से होकर पुरानी बरदही बाजार होते हुए में गली से निकाल कर कस्बे के पूर्वी छोर पर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर जाकर यात्रा संपन्न हुए।
करीब 5 किलोमीटर की यात्रा में आगे गजानन (हाथी) व पीछे रंग बिरंगी लाइट हाथों में लेकर डी.जे. बज रहे देवी पर पीछे चल रहे भक्तों में शामिल महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी भक्ति में माहौल में शराब और होते हुए कानों पर जमकर थिरक रहे थे।
श्रद्धालुओं के जन सैलाब के बीच चल रही देवी दुर्गा की डोली लोगो आकर्षण का केंद्र बना रहा। डोली यात्रा की कस्बे में जगह जगह आरती हुई और पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया।
इस दौरान
यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स या तैनात रही। वही इस दौरान यात्रा में शामिल आयोजक प्रेम शंकर कसौधन, विनय कसौधन, करन गुप्ता, रवि, जगदम्बा प्रसाद, बृजेश तिवारी, वैभव तिवारी, अनुराग सोनी, विजय तिवारी, नीरज कुमार, प्रिंस, दया शंकर, अरुण गुप्ता सहित भक्त उपस्थित रहे।



