इकलौते पुत्र ने बुजुर्ग पिता को पीटकर मार डाला, फरार
सिद्धार्थनगरः उस्का बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कटकी ग्राम पंचायत में सोमवार की रात 75 वर्षीय सुक्खू की उसके इकलौते बेटे ने पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पहले मामले को छिपाने का प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तो मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
छोटी बेटी ने कहा
सुक्खू की छोटी बेटी का कहना है कि जमीन को हथियाने के लिए उसके भाई ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपित घटना को अंजाम देने के 24 घंटे बाद भी पकड़ से दूर है। मृतक की छोटी बेटी सरिता ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि उसके पिता के नाम से पांच बीघा जमीन है।
पांच बहनो में एक भाई
वह पांच बहन व एक भाई है। उसके चार बहनों की शादी हो चुकी है। घटना की शाम उसका भाई नशे की हालत में घर पहुंचा। जमीन से संबंधित बात को लेकर पिता से बहस करने लगा। इसी दौरान उसने सील- बट्ट्टा पर रखे लोढ़े को उठा कर पिता के सीने पर जोरदार वार कर किया।


