बस्ती में डीजे लेकर जा रहे लोगों से मारपीट, 25 पर मुकदमा दर्ज...
बस्ती। जिल के सोनहा में डीजे बजाते जा रहे लोगों व ग्रामीणों से रास्ता मांगने को लेकर मारपीट में दो लोग घायल घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद व 20 अज्ञात के विरुद्ध बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
सोनहा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी चंद्रशेखर चौधरी ने सोनहा थाने पर तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम लगभग 6.45 बजे गांव से 500 मीटर पर डीजे बजाते समय रास्ता मांगने को लेकर रुधौली थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव निवासी वीरेंद्र चौधरी, महेंद्र चौधरी बरसाती, प्रदीप चौधरी, आशीष चौधरी व कड़जहना गांव निवासी आकाश चौधरी तथा 20 अज्ञात लोगों ने एकराय होकर मारने-पीटने लगे।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया
प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच किया जा रहा है।


