एक लाख रुपये न देने पर रेलवे इंजीनियर की पिटाई
प्रयागराज : नामांकन जुलूस में - शामिल होने के लिए 50 कर्मचारियों - तथा उनके नाश्ता व भोजन के लिए एक लाख रुपये न देने पर रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर राजीव सिंह की सोमवार दोपहर में पिटाई कर दी गई। राजीव ने सिविल लाइंस थाने में नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के दो पदाधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी है।
वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि वह सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे अपने दफ्तर से बाहर निकले ही थे कि दोनों कर्मचारी नेता आ गए। दोनों ने उनसे एक लाख रुपये तथा 50 कर्मचारियों को नामांकन जुलूस में भेजने को कहा। - सेक्शन इंजीनियर ने इन्कार कर दिया।
आरोप है कि इन्कार करने पर दोनों = कर्मचारी नेताओं ने उनकी पिटाई कर दी। बताया कि घटना के समय कुछ और लोग भी मौजूद थे। उधर संघ के दोनों पदाधिकारियों ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि नामांकन न करने की धमकी दी गई है। इसको लेकर ही ये साजिश रचकर पुलिस को तहरीर दी गई है। सारे आरोप निराधार हैं।


