ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाई 12.55 लाख रुपये की चपत
प्रयागराज। पुराना बैरहना निवासी अजितेश कुमार ने साइबर थाने में पुलिस को तहरीर दी। बताया उनको आनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम 12.55 लाख रुपये की चपत लगाई गई है। उनको कई अज्ञात नंबरों से संदेश भेजा गया कि वह एक इंस्टिट्यूट के शेयर ट्रेडिंग एप से यदि ट्रेडिग करें तो ग्रुप टिप्स देगा और शेयर की खरीद फरोख्त में लाभ दिलाएगा। उन्होंने कई बार में 12.55 लाख रुपये जमा किया।
पूछने पर बताया गया कि सर्विस फीस जो कि फायदे का 25 प्रतिशत होगा जमा करना होगा, तभी रुपये निकले जा सकते हैं। उन्होंने फायदे में से सर्विस फीस लेने की बात कहीं तो कंपनी का हवाला देकर सर्विस फीस अलग अकाउंट में जमा करने को कहा गया। तब जाकर उनको पता चला कि वह ठगी के शिकार हो गए है।


