रोमांस में रोड़ा बना पति तो प्रेमी संग मिलकर चार जगह दफनाया शव
डेस्क, न्यूज। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ढोल सराई गांव के रहने वाले रोहित मरकाम की शादी पेंड्रा की समारी बाई से हुई थी. समारी के पिता नहीं थे जिस कारण से रोहित घर जमाई बनकर रहता था. सामरी बाई के घर के सामने एक दुकान है जिसे 49 साल का प्रकाश कश्यप चलाता था.
सामरी और प्रकाश के बीच कब अफेयर शुरू हो गया, किसी को पता नहीं चला. फिर उनके बीच शारीरिक संबंध भी बन गए आलम ये था कि जब भी रोहित घर से बाहर जाता तो प्रकाश उसकी बीवी के पास आ जाता. दोनों शारीरिक संबंध बनाते. कुछ दिन तक तो ये सिलसिला यूं ही चलता रहा. लेकिन एक रोज रोहित ने दोनों के आपत्तिजनक हालत में देख लिया. उसने पत्नी को खूब डांटा और प्रकाश को वार्निंग दी कि अगर दोबारा उसने ये सब किया तो वो पुलिस के पास चला जाएगा
सामरी ने फिर प्रकाश के साथ मिलकर एक प्लान बनाया. रोहित उनके प्यार में रोड़ा बना हुआ था, इसलिए सामरी ने तय किया कि वो उसे मार डालेगी. दो महीने पहले एक रोज रात के समय सामरी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति रोहित की हत्या कर डाली. फिर उसके बाद शव को चार जगहों पर गाड़ दिया. हर बार पकड़ने जाने के डर से वो शव को स्थान बदलते रहे


