बीमा पालिसी लैप्स होने का झांसा देकर 2.76 लाख ठगे
डेस्क न्यूज : बीमा पालिसी लैप्स होने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने मोहब्बतगंज निवासी पवन कुमार निषाद से 2.76 लाख की ठगी कर ली। भुक्तभोगी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही। नैनी थाना क्षेत्र के मोहब्बतगंज गांव निवासी पवन कुमार ने निजी लाइफ इंश्योरेंश कंपनी में दो पालिसी करवा रखी है। बीते दिनों उनके मोबाइल पर फोन आया और बताया गया कि उसकी पालिसी लैप्स हो गई है। उसका कोई लाभ अब नहीं
मिलेगा। लाभ चाहते हो तो कुछ पैसा डालना पड़ेगा। उसके कहने पर पवन ने पांच बार में करीब 2.76 लाख रुपया उसके खाते में डाल दिए। जब वह बीमा कंपनी में जाकर पता किया तब उन्हें ठगी का पता चला।


