डीएलएड में प्रवेश के लिए आवेदन अब 22 तक
प्रयागराजः डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण वर्ष 2024 में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन (रजिस्ट्रेशन) की अंतिम तिथि शासन की अनुमति से उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बढ़ा दी है। अब 22 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन के सापेक्ष आनलाइन शुल्क 23 अक्टूबर तक जमा कर फाइनल प्रिंटआउट 25 अक्टूबर तक लिए जा सकेंगे।
प्रदेश के 66 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), एक सीटीई कालेज वाराणसी तथा 2974 निजी प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन लिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। कुल 2,26,350 सीटों के सापेक्ष प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रवेश के लिए आवेदन करने का एक और अवसर उन अभ्यर्थियों को दिया गया है, जो किन्हीं कारणों से आनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे। इसके पूर्व आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ तक 3,14,377 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए थे।


