बिजली विभाग के जेई के साथ मारपीट के मामले में केस
बस्ती। जिले के लालगंज पुलिस ने जेई व अन्य बिजली कर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में केस दर्ज किया है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता प्रमोद कुमार सरोज ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को दोपहर बाद वह मीटर रीडर और लाइनमैन के साथ चित्राखोर गांव पहुंचे थे।
इस दौरान विद्युत उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा कराने को लेकर जानकारी दे रहे थे, तभी गांव के निवासी रोहित चौहान परिचय पत्र दिखाने को लेकर वाद विवाद शुरू कर दिया।


