अधिवक्ता संघ ने नायब तहसीलदार पर लगाया मनमानी का आरोप, हटाने की मांग
बस्ती, हरैयाः जिले के हरैया तहसील में तैनात नायब तहसीलदार द्वारा मनमानी का मामला सामने आया। जिस पर भड़के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह को यहां से हटाने की मांग की है।
आप को बता दे हरैया तहसील में तैनात नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह पर अधिवक्ताओं ने न्यायालय में वादों का निस्तारण मनमाने ढंग करने का आरोप लगाया है, जिसको लेकर सोमवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर दुबे ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह को यहां से हटाने की मांग की है।
आरोप लगते हुए अध्यक्ष ने बताया
अध्यक्ष ने बताया कि नायब तहसीलदार वादों का निस्तारण मनमानी तरीके से कर रहे हैं, जिसको लेकर संगठन 18 अक्टूबर को बैठक कर उनके न्यायालय का कार्य बहिष्कार करने प्रस्ताव पारित किया है। वह तहसील मुख्यालय पर नही रहते हैं। वादों का आदेश पत्रावली सुरक्षित करने के चार माह बाद आदेश पारित करते हैं, जिससे अपील की मियाद खत्म हो जाती है।
नायब तहसीलदार मनमानी
नायब तहसीलदार पक्षकारों से मिलकर मनमानी ढंग से आदेश का फैसला कर देते हैं। उनके न्यायालय में बिना मुंशी के कोई आदेश व फैसला नहीं जारी होता है। जिस वाद में अधिवक्ता व वादकारी इनसे नहीं मिलते वह पत्रावली को खारिज कर देते हैं।
अधिवक्ताओं ने कहा
अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक नायब तहसीलदार का यहां से स्थानांतरण नहीं कर दिया जाता, तब तक इनके न्यायालय का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस संबंध में नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह ने अधिवक्ताओं द्वारा लगाया गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया हैं।


