पत्नी की तहरीर पर दो पर हत्या का केस
बस्ती। जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में पुलिया के नीचे मिले युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान पाए गए हैं। मामले नेवरिपोर्ट के संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पर मिले चोट के निशान से मृतक 35 वर्षीय हबीबुल्लाह की मौत संदिग्ध पाई गई है।
तहत ने पत्नी ने लगाया आरोप
जिस के तहत उसकी पत्नी हुसनियारा निवासी ग्राम हटवा बाजार की तहरीर पर उसके गांव के ही सुभाष व एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या कर शव को छिपाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।
तहरीर में बताया
तहरीर में बताया है कि उसके पति 23 अक्टूबर को आर्केस्ट्रा देखकर घर आ रहे थे। रंजिश को लेकर आरोपितों ने मारपीट कर उनकी हत्या कर दी व शव को छिपाने की नीयत से सिरसिया पुल के नीचे पानी में फेंक दिया गया। अगले दिन 24 अक्टूबर को सुबह पांच बजे शव मिलने की सूचना मिली थी।


