मारपीट के मामले में 7 लोगों के विरुद्ध मुकदमा...
बस्ती। जिले के हरैया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रविवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों मामलों में पीड़ितों की तहरीर पर कुल सात लोगों के विरुद्ध सोमवार को मारपीट व अपशब्द कहने तथा जानमाल की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही हैं।
पहला मामला सेरवाडीह गांव का है। पीड़ित समशुद्दीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार की दोपहर उनके गांव के महबूब, उनकी पत्नी जैनब खातून व पुत्री नहिदा लाठी डंडा व फरसा लेकर उनके घर पहुंचे, जहां महबूब ने फरसा लेकर उनके पिता के सिर पर वार कर घायल कर दिया तथा उन्हें व उनकी माता को जैनब खातून व नहिदा ने लाठी डंडा से भी मारपीट
कर घायल कर दिया। आरोपित ने जानमाल धमकी भी दी। दूसरी घटना खरकादेवरी गांव की है। पीड़ित राम अनुज ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार को दोपहर 12 बजे गांव के प्रेम, रवि, माला तथा श्रीमती ने रंजिश व बंटवारे के विवाद को लेकर अपशब्द कहने लगे। उनकी पत्नी शांति देवी ने मना किया तो आरोपित ने लाठी डंडा लेकर उन्हें मारपीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी को उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले गए, जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया गया। आरोपित ने जानमाल धमकी भी दी। इस संबंध में हरैया थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि दोनों मामले में मुकदमा पंजीकृत कर मामले छानबीन चल रही है।


