शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद
बस्ती। जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल गांव में कब्रिस्तान में शव दफन करने गए ग्रामीणों को उसी समुदाय के एक व्यक्ति ने कब्र खोदने से मना कर दिया। मना करने वाले ने कहा कि कब्र खोदे जाने वाली जगह मेरे घर के सामने है, जबकि इस जमीन से हम अपने घर आते-जाते हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता गया।
सूचना पर पहुंचे एसडीएम
सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया। इसके बाद करीब शव को दफनाया गया। रविवार को गांव की सौ वर्षीय बुजुर्ग महिला मैमुन्निशा की मौत हो गई थी।
रविवार की देर शाम मृतक का बेटा याद अली पंजाब से पहुंचा। सोमवार सुबह ग्रामीणों के साथ मिलकर कब्रिस्तान में वह कब्र खोदने पहुंचा, जहां गांव के इसरार हुसैन ने रोक दिया। इसके बाद दोनों तरफ से विवाद शुरू हो गया। एसडीएम हरैया विनोद कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व राजस्व टीम से जानकारी ली।
ग्रामीणों ने बताया
ग्रामीणों ने बताया कि उस जगह पर पहले भी शव को दफनाया गया है, जिसके बाद जांच की गई। वहां पहले से शव दफन मिले। नायव तहसीलदार कमलेंद्र सिंह व दुबौलिया पुलिस की मौजूदगी में शव का दफन किया गया।


