नाबालिग छात्रा को भगाने का आरोप, मुकदमा
बस्ती। जिले के हरैया थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर बहलाकर अपने साथ भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर थाना क्षेत्र के नारायनपुर कुंवर गांव निवासी मनीष पुत्र परशुराम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


