बैंक प्रबंधक की पत्नी ने एसीपी से लगाई गुहार, फंसाने
आगराः न्यू आगरा क्षेत्र में शुक्रवार को बैंक प्रबंधक आशीष रमाकर और उसकी पत्नी कृतिका के बीच विवाद के बाद पीड़िता ने एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, भरण-पोषण के मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाने के लिए उससे मारपीट की जा रही है। पति की बहन द्वारा पिता और भाई को मुकदमा में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
महिला ने बताया कि 24 अक्टूबर को उनके साथ मारपीट हुई और पुलिस ने उल्टा उनके और स्वजन पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। शुक्रवार को भी रात के समय मारपीट की गई। पुलिस के सामने भी मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपित का शांतिभंग में ही चालान कर दिया गया। एसीपी ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


