नाली व सड़क मरम्मत के प्रस्ताव पर लगी मुहर
बस्ती। जिले के नगर पालिका परिषद के सभागार में शनिवार को बोर्ड की बैठक नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में हुई। भगत सिंह पार्क को गोल चौराहा बनाकर सुंदरीकरण किए जाने, पकौड़ी चौराहा कचहरी चर्च के निकट का नाम स्वामी विवेकानन्द चौक किए जाने व विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली से अतिक्रमण हटवाये जाने के साथ ही स्वच्छ शहर करने सहित अन्य मुद्दो पर चर्चा की गई।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि परिषद क्षेत्र का समग्र विकास हो इसका प्रयास किया जाएगा। वार्डों में जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के साथ ही नाली, खडंजा, सड़क निर्माण व मरम्मत कराया जाएगा।


