एपीएन पीजी कालेज की ईशा को मिला प्रथम स्थान
बस्ती। सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के क्रम में महिला पीजी कालेज बस्ती में अंतर महाविद्यालयी शतरंज (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में महिला महाविद्यालय, एपीएन पीजी कालेज, शिव हर्ष किसान पीजी कालेज, एमएलके पीजी कालेज बलरामपुर, रतनसेन पीजी कालेज बांसी सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एपीएन पीजी कालेज की छात्रा ईशा श्रीवास्तव रही। द्वितीय स्थान शिव हर्ष किसान पीजी कालेज की छात्रा अंशिका तिवारी रही। इसके पूर्व मुख्य अतिथि एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुनीता तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत मोमेंटो और स्मृति चिह्न देकर किया।
विशिष्ट अतिथि शिव हर्ष किसान कालेज की प्राचार्या प्रो. रीना पाठक रही।
एपीएन पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. अभय प्रताप सिंह, क्रीडा परिषद सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के संस्थापक डा. आदित्य प्रताप सिंह एवं विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक के रूप में शिव हर्ष किसान कालेज की प्रो. सुष्मिता श्रीवास्तव मौजूद रही।


