कुआनो नदी में उतराता मिला महिला का शव
बस्ती। जिल के लालगंज थाना क्षेत्र के कुआनो नदी के कछुआड़ घाट के पास सोमवार को एक अज्ञात महिला का उतराता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कछुआड़ घाट पर मौजूद लोगों ने शाम चार बजे नदी की धारा के साथ एक अज्ञात महिला का शव देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लालगंज चौकी प्रभारी को दिया। पुलिस ने घाट पर बने अंत्येष्टि स्थल के पास से चौकीदारों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
लोगों की मदद से शव का पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। चौकी इंचार्ज लालगंज रामभवन प्रजापति ने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष लग रही है, शव करीब तीन-चार दिन पहले की है। शरीर पर किसी तरह चोट के निशान नहीं दिखे हैं।


