ससुराल में फंदे से लटक गई विवाहिता, मौत
बस्ती। जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के पांऊ गांव में एक 32वर्षीय विवाहिता वंदना ने शनिवार की दोपहर में फंदे से लटक कर जान दे दी। विवाहिता की शादी आठ वर्ष पूर्व गांव निवासी मनीष शुक्ल से हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका का मयका परशुरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा गोसाई बताया गया है। मृत्यु की सूचना पर उसके मयके से भाई देवेंद्र, आशुतोष व बहन समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। कलवारी थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है


