मनरेगा के लिए जिलों को मिले 200 करोड़
लखनऊ: दीपावली से पहले मनरेगा मद में जिलों को 200 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। यह राशि निर्माण सामग्री | आपूर्तिकर्ता एजेंसियों, तकनीकी सहायकों, कुशल व अर्द्धकुशल श्रमिकों के बकाया भुगतान के लिए स्वीकृत की गई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को
निर्देश दिए हैं कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश सरकार श्रमिकों के साथ निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ता एजेंसियों के हितों की रक्षा के लिए भी काम कर रही है। श्रमिकों की मजदूरी हो या आपूर्तिकर्ता एजेंसी सभी को समय से भुगतान सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।