युवक ने साड़ी के फंदे से लटक कर दी जान
बस्ती। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के रैनिया गांव में 18 वर्षीय युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। स्वजन को जानकारी हुई तो शोर मचाया तो आसपास लोग के पहुंचे। इस दौरान मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी संजय गुरुवार की देर रात लालगंज से प्रतिमा विसर्जन कराकर घर आया। भोजन करके कमरे में सोने चला गया। कमरे के बाहर बरामदे में पूरा परिवार सो रहा था।
ग्रामीणों ने बताया
ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान खूब जमकर डीजे पर नाचा था। ऐसा पता नहीं लग रहा था कि कोई अनहोनी आज हो जाएगी। लोगों ने बताया कि पहले भी फंदा लगाने का दो बार प्रयास कर चुका था। संजय अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था और पांच बहनों में तीसरे नंबर का था। दैनिक मजदूरी के साथ गांव में आटा चक्की की दुकान पर काम करता था। पिता भी गांव में रह कर मजदूरी करते हैं।


