अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना कप्तानगंज का औचक निरीक्षण किया गया!
बस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना कप्तानगंज का औचक निरीक्षण कर उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण को नवरात्रि पर्व व अन्य आगामी पर्वों के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह द्वारा थाना कप्तानगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय, भोजनालय, मालखाना, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, सी0सी0टी0एन0एस0 कार्यालय आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों के उचित रख-रखाव व थाना परिसर की साफ-सफाई हेतु संबंधित को आदेशित किया गया दुर्गा नवरात्रि पर्व, आगामी अन्य पर्वों दशहरा, दीपावली, छठ आदि को सकुशल संपन्न कराने एवम् जनपद में अपराध नियंत्रण/ शांति व सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु शासन-प्रशासन से प्राप्त आदेश-निर्देशों के संबंध में अवगत कराते हुए उनके पालन करने के लिए निर्देशित किया गया ।
पीआरवी कर्मियों की चेकिंग करते हुए सभी को अपने अपने ड्यूटी स्थल पर सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु, पांडाल के आस पास सुरक्षा संबंधित उपकरण/वस्तुओं, निर्धारित मानक के अनुसार डीजे बजाने आदि के संबंध में ब्रीफिंग करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।


