मासूम के साथ दुष्कर्म में किशोर पर केस
बस्ती। जिल के लालगंज पुलिस ने नाबालिग बालिका संग हुए दुष्कर्म के मामले में किशोर के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मासूम पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
बता दे लालगंज थाना क्षेत्र के एक बाजार में पीड़िता का परिवार सोने व चांदी के आभूषण की दुकान चलाता है। वहां से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर आरोपित का घर व मेडिकल स्टोर है। जिसके बगल में पीड़िता का परिवार अपना मकान बनवा रहा है। 5 वर्षीय मासूम वहां अक्सर खेलने जाती थी। आरोपित किशोर भी उसके साथ खेलता था। तीन-चार दिन से मकान का निर्माण कार्य बंद चल रहा है। मंगलवार की
शाम मासूम वहां खेलने गई थी। अकेला पाकर 15 वर्षीय किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह रोते हुए दुकान पर पहुंची और घटना के बारे में बताया। मासूम के पिता रात में ही रखौना चौकी (Rakhuna Chowki) पर पहुंच कर मामले की जानकारी दी। चौकी प्रभारी घटनास्थल का मुआयना किया।


