मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत...
बस्ती। जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के ऊंजी गोपालपुर गांव के युवक की ओपेक अस्पताल कैली (OPEC Hospital Cali) में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने जुलाई में मारपीट में घायल होने से मौत का कारण बता रहे हैं।
गांव निवासी माधव पुत्र रघुबर की मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर स्वजन ओपेक अस्पताल कैली ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी रोशनी ने बताया कि 29 जुलाई को गांव के चार लोगों ने रास्ते के विवाद के लेकर माधव की पिटाई कर दी थी, जिसमें वह घायल हो गए थे। मारपीट में माधव के भाई की तहरीर पर गांव के 4 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।


