17 नवंबर को होने वाले मैराथन के पोस्टर की हुई लांचिंग...
बस्ती। जिले में नेशनल एसोसिएशन आफ यूथ द्वारा आयोजित होने वाले 13वें बस्ती मैराथन का पोस्टर बुधवार को लांच किया गया। इसके साथ ही आयोजक पुस्तिका का विमोचन भी सर्किट हाउस में हुआ। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश व विशिष्ठ अतिथि विधायक अजय सिंह और पूर्व रेलवे अधिकारी अशिमा सिंह रही। मैराथन का आयोजन 17 नवंबर को करने की अधिकृत घोषणा की गई।
विधान परिषद सदस्य ने कहा कि बस्ती मैराथन का आयोजन न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह समाज में एकता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने का भी एक उत्कृष्ट माध्यम है। विधायक ने कहा कि नेशनल एसोसिएशन आफ यूथ द्वारा किया जा रहा यह प्रयास प्रशंसनीय है। अशिमा सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बस्ती की पहचान और भी सशक्त होगी। यूथ के अध्यक्ष भावेष पांडेय ने कहा कि यह मैराथन महत्वपूर्ण आयोजन है, जो पिछले 12 वर्षों से सफलता के साथ हो रहा है। इस दौरान राजेश पाल चौधरी, सौरभ तुलस्यान, पप्पू पांडेय, सरोज मिश्र, परमेश्वर शुक्ल, दिवाकर मिश्र, राम प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।


