रहस्यमय हाल में ब्यूटी पार्लर गई लड़की लापता, मामले में केस
बस्ती। जिले के कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। उसकी मां ने जब ब्यूटी पार्लर की संचालिका से बेटी के बारे में पूछा तो उन्हें अपशब्द कहते हुए धमकी दी गई।
![]() |
| संकेत |
कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांधीनगर स्थित एक व्यूटी पार्लर पर उनकी 15 वर्षीय बेटी काम करने जाती थी। पांच अक्टूबर को वह ब्यूटी पार्लर गई तो वापस नहीं आई। काफी खोजबीन किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। व्यूटी पार्लर की संचालिका के मोबाइल पर फोन किया तो उसने उन्हें अपशब्द कहा।
धमकी दी कि पुलिस में उसका नाम लेने पर उनकी बेटी की जिंदगी को बर्बाद कर देगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


