बहन के घर आए युवक का रेल ट्रैक किनारे मिला शव
बस्ती। गौर रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास एक युवक का शव जीआरपी ने रविवार को बरामद किया है। मृतक की पहचान पैकोलिया थाना क्षेत्र परसा गांव निवासी 25 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र रामदीन के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के घर गौर थाना क्षेत्र के सिद्धौर गांव आया था। उसका शव गौर रेलवे स्टेशन पर डाउन ट्रैक के किनारे पाया गया। शव देख स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी जीआरपी बस्ती सहित आरपीएफ को दी।
मौके पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने में जुट गई। इसी बीच घटनास्थल पर उसके रिश्तेदार पहुंच गए और उन्होंने उसकी पहचान की। जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने कहा कि मृतक की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हुई है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है


