रंजिश को लेकर मारपीट 13 पर केस
बस्ती। जिले के कोतवाली क्षेत्र के बरसांव गांव निवासी संजू पत्नी रामकिंकर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर उनके ही गांव के कुछ लोगों ने उन्हें अपशब्द कहते हुए व जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर घर में घुसकर मारा पीटा।
मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मो. अली, वाजिद अली, अलाउद्दीन, शाकिर अली, इरशाद, हद्दीश, सिद्दीक, शाहजहां खातून पत्नी मो. अली, रजिया खातून पुत्री मो. अली, रजिया खातून पत्नी शाकिर अली, फैमिदा खातून पत्नी अबरार अहमद, आबिदा खातून पत्नी अलाउद्दीन व जुलेखा खातून पत्नी सई मोहम्मद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।


