नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी; मामले में मुंडेरवा पुलिस ने किया केस दर्ज
बस्ती। जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी दिलीप विश्वकर्मा सहित कई लोगों से नौकरी के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक जुलाई को उन्हें सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर एक लाख रुपया गूगल पे के माध्यम से ले लिया। उनके अलावा शैलेन्द्र कुमार निवासी छपिया मंझरिया थाना मुंडेरवा, राहुल विश्वकर्मा निवासी निखरकपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर, मोहम्मद वेलाल निवासी डारीडीहा थाना कोतवाली खलीलाबाद तथा राजू प्रसाद गौड़ निवासी सिसवा पांडेय
थाना मुंडेरवा से एक-एक लाख रुपया नौकरी दिलाने के नाम पर लिया गया।आरोपित के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उसका फोन भी नहीं उठता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित पंकज चौधरी निवासी सिसवा पांडेय थाना मुंडेरवा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।


