कटे होंठ व तालू वाले 30 बच्चे चिह्नित
बस्ती। जन्मजात कटे होंठ और तालू वाले बच्चों को मुस्कान देने के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व हेल्थ सिटी हास्पिटल की ओर से पहल की गई है। निश्शुल्क पंजीकरण शिविर का आयोजन कर ऐसे बच्चों को चिह्नित किया जा रहा है, उसके बाद उनका आपरेशन होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरएस दुबे ने बताया कि बच्चों का संपूर्ण इलाज हेल्थ सिटी ट्रामा सेंटर व सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल गोमतीनगर लखनऊ में स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा. वैभव खन्ना के द्वारा निश्शुल्क किया जाएगा। अब तक कैंप के जरिए कुल 30 बच्चों को आपरेशन के लिए चिह्नित किया जा चुका है। साऊंघाट, कप्तानगंज, गौर, मरवटिया ब्लाक, बस्ती सदर व अरबन के रोगियों का पंजीकरण 28 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय सभागार वस्ती में किया जाएगा। ब्लाक व शहरी क्षेत्र के छूटे हुए रोगियों का पंजीकरण 29 को जिला चिकित्सालय सभागार बस्ती में होगा। नोडल अधिकारी डा. एके चौधरी ने बताया कि जो बच्चे पीड़ित है, वह अपना पंजीयन करा ले।


