संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
बस्ती। जिले के नगर थाना क्षेत्र के करहली बुजुर्ग गांव में 25 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में स्वजन से पूछताछ की।
करहली बुजुर्ग गांव निवासी सहबान दो माह पूर्व दुबई गए हैं। सोमवार को उनकी दूसरी पत्नी सायमा खातून का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से घर में लटका मिला। बताया जा रहा है कि घटना जिस समय हुई, सहबान की पहली पत्नी कमरून्निशा के अलावा मृतका के सास ससुर बकरी चराने गए थे। कमरुन्निशा बकरी चरा कर घर पहुंची तो कमरे के अंदर मौजूद सायमा का तीन वर्षीय बेटा हसनैन दरवाजे के बाहर बैठा मिला।
दरवाजा खुला था। कमरुन्निशा कमरे में गई तो वहां दुपट्टे के सहारे फंदे से सायमा खातून का शव लटका देख शोर मचाया तो आसपास के लोग व उसके सास ससुर भी पहुंच गए। घटना की दो माह पहले ही विदेश गया है मृतका का पति सूचना नगर पुलिस को दी गई।
मौका पर पुलिस
सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, करहली चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार के लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सहबान की पहली पत्नी से कोई संतान न होने पर उसने लगभग पांच वर्ष पूर्व सायमा से शादी की थी, जिससे एक बेटा है।
थानाध्यक्ष ने बताया
थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने बताया कि चचर्चा है कि मृतका ने समूह से कुछ लोन भी ले रखा था, जिसे जमा नहीं कर पा रही थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


