अवर अभियंता से अभद्रता पर पुलिस ने की कार्रवाई, जाने पूरा मामला
बस्ती। जिले के विद्युत वितरण खंड प्रथम के पुरानी बस्ती उपकेंद्र में राजस्व वसूली के दौरान एक मनबढ़ ने अवर अभियंता से अभद्रता कर धमकी देने के मामले में पुलिस ने मनबढ़ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है। बुधवार को विद्युत विभाग की टीम लाइनलास वाले क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के मरवटिया में एक उपभोक्ता पर बिजली बकाया था।
कनेक्शन काटने की चेतावनी
जांच टीम ने इस पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी। इससे नाराज मनबढ़ ने पहले जेई को फोन पर धमकाया, फिर अपने चार-पांच साथियों के साथ चेकिंग स्थल पर पहुंच कर अभद्रता की। पुरानी बस्ती थाने में तहरीर देकर अवर अभियंता अभिषेक कुमार ने मरवटिया बरदहिया निवासी देवेश समेत अन्य पर सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मुकदमा दर्ज कराया है। स्कूल जाते समय मारपीट वस्तीः परसरामपुर पुलिस ने स्कूल जाते समय पिटाई के आरोप में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। केशवपुर निवासी श्वेत गुप्ता का आरोप है कि वह बुधवार को स्कूल पढ़ने जा रहा था, तभी दो लोगों ने मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने चंदन व मुकेश के विरुद्ध के केस दर्ज किया है। किशोरी लापता, वस्तीः वाल्टरगंज पुलिस ने रहस्यमय हालत में किशोरी लापता होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। 15 वर्षीय पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी बुधवार की देर रात बिना कुछ बताए घर से चली गई।


