मकान में सेंध काटकर जेवर समेत अनाज भी उठा ले गए चोर
बस्ती। जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के सुकरौली चौधरी गांव में बुधवार की रात चोरों ने मकान के पीछे सेंध काटकर जेवर सहित अनाज उठा ले जाने का मामला सामने आया है। सुकरौली चौधरी निवासी सीताराम यादव पुत्र दूबर के घर सेंध काटकर चोर घर में घुस गए और आलमारी को तोड़कर इनकी पत्नी धनपता व बहू सरिता के जेवर समेत अनाज भी उठा ले गए।
गुरुवार को भोर चार बजे जब सीताराम की बेटी मालती और छोटी बहू साधना कमरे का दरवाजा खोलना चाहे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव ने बताया है कि अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


