त्योहारों पर मिलावटखोरों से रहें सावधान, खाद्य पदार्थों को लेकर जिला प्रशासन....
बस्ती। त्योहार के चलते खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानदार अधिक उत्पादन के लिए मिलावटखोरी का सहारा लेते हैं। जो जनता के लिए जानलेवा साबित हो रही है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य विभाग (Food Department) द्वारा गुरुवार को सोनहा थाना क्षेत्र के भिरिया बाजार में संचालित जलपान की 2 दुकानों से लड्डू का नमूना लिया। खाद्य टीम के आने की खबर सुन जलपान व किराना दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर नौ दो ग्यारह हो गए। जिला प्रशासन को चाहिए कि अलग-अलग बाजारों में पहुंचकर जांच करे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि टीम ने प्रदीप कुमार पुत्र अमरचंद एवं छोटेलाल पुत्र राम शरण की दुकान से लड्डू का नमूना लिया है। जांच के लिए भेजा जाएगा।


