ग्रामीणों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए किया प्रार्थना -सफाई कर्मी सूरज
बस्ती। स्वच्छता के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नाम मात्र है।
हम बात कर रहे है सफाई कर्मी सूरज चक्रवर्ती किया। जिन्होंने प्लास्टिक कचरे से अपनी एक अलग पहचान जनपद बस्ती को दी है। कभी कचरे से ग्राम निधि में पैसे जमा कर तो कभी कलाकृतियां बना कर, प्लास्टिक कचरे से अपनी तैनाती गावों में गरीब एवं निराश्रित की मदद भी की।
नित्य की भाति साफ -सफाई पश्चात छोटी दिवाली के दिन पंचायत भवन -शेखपुरा, वि. खण्ड बहादुरपुर पर अपने साफ - सफाई उपकरण झाड़ू, फावड़ा, तसला आदि उपकरण की अच्छी तरह धुलाई करके ग्रामीणों की मौजूदगी में विधि -विधानों से पूजा -अर्चना किया और ग्रमीणो के खुशहाली की दुवाएं मांगी।
सभी ग्रामीण सुखी , समृद्धि, निरोगी एवं स्वस्थ रहे,कभी गंदगी का अनुभव न कर सके तभी हमारा काम प्रभावी हो पायेगा. निश्चय ही औरों के इस तरह की सोच रखना अच्छे व्यक्तित्व का प्रतीक है। सफाई कर्मचारी सूरज चक्रवर्ती कई बार जनपद स्तर एवं प्रदेश स्तर भी सम्मानित हो चुके है।
इस दौरान पंचायत सहायक रंजू पटेल, सफाई कर्मी राकेश कुमार, दिनेश कुमार, केयर टेकर मीरा देवी, राम लौट पाण्डेय, श्यामलाल एवं ग्रामीण महिलाये उपस्थित रहीं।


