किसानों के मुद्दों पर चर्चा, कृषि विभाग मुख्यालय लखनऊ सलाहकार श्रेयांश
बस्ती। कृषि विभाग मुख्यालय लखनऊ सलाहकार श्रेयांश वर्मा व अनन्या तिवारी ने गुरुवार को राजकीय कृषि बीज भंडार व प्रक्षेत्र पर किसानो के बीच जाकर बीज प्रबंधन में किसानों के मुद्दों पर चर्चा करने और विस्तार कार्यक्रमों पर चर्चा करने के लिए दौरा किया। इनके द्वारा राजकीय कृषि बीज भंडार पर प्रभारी शिवम कुमार द्वारा डीबीटी में आने वाली समस्या और उसके निदान के बारे में जानकारी ली।
बीज भंडार पर उपस्थित राम मिलन, उमाशंकर, रामसूरत जैसराम आदि किसानों से उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा, साथ ही साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान कृषक कपिल देव चौधरी एवं भोलानाथ तिवारी के प्रदर्शन प्रक्षेत्र पर भ्रमण किया। अरहर, बाजार व धान के प्रदर्शन प्लांट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार शिवम कुमार, आलोक कुमार वर्मा, राजेश कुमार ओझा मारकन्डेय मिश्रा आदि उपस्थित रहे


