इंटरनेट सेवा बाधित तीन करोड़ बिजली बिल का लेन-देन प्रभावित
बहराइच : महराजगंज में हुई हिंसा के बाद बंद की गई इंटरनेट सेवा से बिजली बिल नहीं जमा हो पा रहे हैं। इससे करीब तीन करोड़ का लेनदेन प्रभावित हो चुका है। अभी भी इंटरनेट सेवा बंद रहने की आशंका है। ऐसे में सरकारी विभाग समेत व्यापारियों को भी लेने-देन को लेकर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान बीते रविवार को बवाल हो गया। बवाल के बाद बढ़ते अफवाह को रोकने के लिए सोमवार दोपहर को इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। इससे ऑनलाइन सेवा प्रभावित हो गई।
अधीक्षण अभियंता ने बताया
अधीक्षण अभियंता सत्य प्रकाश ने बताया कि इंटरनेट सेवा न होने के कारण बिजली के बिल नहीं जमा हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन में करीब तीन करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ है।


