सहारनपुर में थूककर रोटी बनाने का आरोपित गिरफ्तार
सहारनपुर : होटल में थूककर रोटी बनाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो प्रसारित होने के बाद मंगलवार को हिंदू संगठनों ने तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
![]() |
| वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट |
इस बीच होटल संचालक के पक्ष में भी एसपी सिटी से मिलने पहुंचे मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने मामले को झूठा बताया है। तंदूर पर रोटी बनाते युवक का वीडियो मंगलवार को प्रसारित हुआ था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वीडियो में रोटी बनाते दिख रहे युवक पर रोटी पर थूकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।


