हरैया में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने की शिकायत,अवैध कब्जा...
बस्ती। जिले के हरैया थाना क्षेत्र निपनिया गांव निवासी प्रदीप कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर गांव के कुछ लोगों पर ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। कहा कि शिकायत करने पर लेखपाल फर्जी रिपोर्ट लगा दे रहे हैं, जिससे अवैध कब्जा धारकों मनोबल बढ़ रहा है।
प्रदीप ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति ने ग्राम समाज की भूमि पर मकान बनाया है। उसके द्वारा चकनाली व बंजर भूमि पर कब्जा कर खेती की जा रही है। वहीं कुछ लोगों ने नवीन परती की भूमि पर मकान बना लिया है। दो लोग ऐसे हैं, जो बंजर भूमि पर मकान निर्माण करा रहे हैं। इसकी शिकायत चार माह पहले एसडीएम हरैया से की गई, इसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदीप ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग किया है। एसडीएम हरैया विनोद पांडेय ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे की शिकायत के मामले की लेखपाल से जांच कराई जाएगी। शिकायत सही
मिली तो कार्रवाई की जाएगी


