तालाब में डूबने से युवती की मौत
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में तालाब में डुबने से युवती की मृत्यु हो गई। मृत्यु का कारण फेफड़े में पानी भर जाना बताया गया। गांव की 19 वर्षीय लक्ष्मी गुरुवार की रात करीब नौ बजे अचानक किसी बात पर नाराज होकर गांव के बाहर स्थित तालाब में कूद गईं और जब डूबने लगी तो शोर मचाया।
युवती की आवाज सुनकर पहुंचे गांव के एकादशी निषाद ने तालाब में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे ने बताया कि युवती के शव का पंचनामा कराने के उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


