देर रात तक हुआ बस्ती ग्रामीण क्षेत्र में 1427 प्रतिमा विसर्जन; सड़कों में उमड़ी भारी भीड़, विसर्जित के दौरान ...
बस्ती। आदि शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र महानवमी संग शनिवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने मां नवदुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धदात्री देवी की आराधना कर कन्या-लांगुर पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए। इसके बाद नौ दिन से घरों और पंडालों में विराजमान मां की मूर्ति को बमुना घाटों पर कुंडों पर पहुंचकर विसर्जित कर माता को विदाई दी।
![]() |
| थाना क्षेत्र कप्तानगंज के कौड़ी कोल के श्रद्धालु (एक्सप्रेस मॉर्निंग फोटो) |
बस्ती में बस्ती के ग्रामीण क्षेत्र में 1427 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार भोर तक हुआ। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी, भजनों की धुन पर नाचते-गाते विसर्जन स्थलों पर पहुंचे। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहे। पुलिस प्रशासन के नजर में मूर्तियों का विसर्जन हुआ।
जिले के चारों और पंडालों में विराजमान मूर्तियों को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ भक्तिगीतों की धुन पर नाचते- गाते बस्ती के कप्तानगंज, गौर, हर्रैया, रुधौली, छावनी, लालगंज, दुबौलिया आदि थाना क्षेत्र में मूर्तियों को विसर्जित हुआ।


