स्प्रिंट, रंग और खुशबू... नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
यूपी। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की नोएडा यूनिट ने सोमवार को नकली 'देसी' शराब बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
नोएडा एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया, "आरोपियों के पास से कई ब्रांड की 54 पेटी देसी शराब की थैलियां, 16 एटीएम कार्ड, कंपनी के होलोग्राम, 100 फीसदी अल्कोहल/स्प्रिट का एक ड्रम, मिलावटी देसी शराब का एक ड्रम और एक ऑटो रिक्शा सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।"


