घर वालो ने नही करवाई शादी, परेशान होकर रेलवे ट्रैक पर लेटा शख्स
Up News: यूपी के इटावा से एक अनोखा मामला सामने आया। एक शख्स खुदकुशी करने के लिए रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गया। शख्स रेलवे ट्रैक पर लेटा था और सामने से ट्रेन आ रही थी।
शख्स की किस्मत अच्छी थी कि समय पर लोको पायलट ने ट्रेन के ब्रेक लगा दिए। इसके बाद जब शख्स को ट्रैक से उठाकर खुदकुशी करने की वजह पूछी तो सभी के होश उड़ गए। शख्स सिर्फ इसलिए जान देना चाहता है क्योंकि उसकी शादी नहीं हो रही है। शख्स ने इसके पीछे घरवालों को जिम्मेदार ठहराया है।


